फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में एटीएम से निकाली गई थी महिला के खाते से 3.08 लाख की रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर के आरटीएस डिपो हेमपुर निवासी सावित्री पत्नी रामकिशोर ने पांच नवंबर 2016 को पीएनबी की स्टेडियम रोड स्थित शाखा में खाता खुलवाया था। बैंक की ओर से खाताधारक सावित्री को फरवरी 2017 में एटीएम भी जारी किया गया था। निरक्षर होने के कारण उसने एटीएम का कभी प्रयोग नहीं किया। पिछले वर्ष पति की मृत्यु के बाद वह डिपो में संविदा पर काम करने लगी। उसका वेतन भी उसके खाते में आने लगा।
विज्ञापन

इसके अलावा पति का फंड व बीमा राशि की रकम भी उसके खाते में आ गयी। सितंबर 2017 में बैंक ने उसके खाते पर दूसरे नंबर से एक और एटीएम जारी कर दिया। एक नवंबर 2017 से छह जनवरी 2018 के बीच सावित्री के खाते से तीन लाख सात हजार चार सौ रुपये निकाल लिए गए। इस जनवरी को मामले का खुलासा हुआ। जानकारी करने पर पता लगा कि बैंक द्वारा उसके खाते पर जारी किए गए दूसरे एटीएम से गुजरात में रकम निकाली गई है। प्रथम चरण की जांच होने के बाद पीएनबी के शाखा प्रबंधक डी तिवारी ने कोतवाली पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें