फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने पार्किंग की 2000 पर्चियां प्रमाणित की

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगरी क्षेत्र में रात के समय अवैध पार्किंग वसूली की नगर निगम ने जांच तेज कर दी है। निगम प्रशासन ने ठेकेदार को पार्किंग की 2000 पर्चियों प्रमाणित कर सौंपी है। इसके साथ ही सीओ को पत्र भेजकर रात में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

नगर निगम प्रशासन ने 100 रुपये की प्रति वाहन शुल्क के हिसाब से पार्किंग का ठेका दिया है, लेकिन पिछले एक पखवाड़े में दो कैंटर चालकों प्रतापगढ़ निवासी दिनेश, माजिद, रुद्रपुर के ट्रांसपोर्ट व्यापारी नवीन के वाहन से कुछ बाइक सवार युवकों द्वारा 200-200 रुपये अवैध पार्किंग शुल्क के मामले सामने आ चुके हैं। पर्चियों में नगर निगम का नाम आदि तथ्य होने से नगर निगम प्रशासन ने इसकी जांच कर अधीक्षक महेश पाठक को सौंपी है। कर अधीक्षक इस मामले में ठेकेदार से पूछताछ कर चुके हैं। ठेकेदार ने इस मामले में बाहरी लोगों द्वारा अवैध रूप से पार्किंग शुल्क वसूलने का आरोप लगाया है। साथ ही नगर निगम ने ठेकेदार को 2000 पार्किंग शुल्क की प्रमाणित पर्चियां दी हैं। इसके साथ पुलिस से रात के समय अवैध रूप से पार्किंग वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी पाठक ने कहा कि सीओ नगर निगम कार्यालय से पत्र भेजकर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। जल्द ही इस गिरोह की धरपकड़ होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें