फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रीत विहार में लेनदेन को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हो गई। शुक्र रहा कि गोली किसी को नहीं लगी। घटना से मोहल्ले में दहशत फैल गई। मामले की सूचना रंपुरा पुलिस चौकी को दी गई है। दोनों पक्षों में रिश्तेदारी होने की वजह से समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन


मोहल्ला खेड़ा निवासी मो. यामीन ने प्रीत विहार कॉलोनी निवासी लियाकत अली से आठ हजार रुपये लेने थे। शनिवार शाम यामीन रुपये मांगने उसके घर पहुंचा था। उसने लियाकत से उधार दिए रुपये मांगे तो उनमें झगड़ा हो गया। कुछ देर बाद लियाकत ने सीरगोटिया निवासी रिश्तेदार को बुला लिया। रिश्तेदार ने रिवॉल्वर से गोली चला दी। हमले से बचने के लिए यामीन उसी कॉलोनी में रहने वाले अपने चचेरे भाई असगर अली के घर में घुस गया। इससे यामीन बालबाल बच गया।

शोर होने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। फायरिंग से मोहल्ले में दहशत फैल गई। यामीन, असगर ने रंपुरा पुलिस चौकी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर समेत खाली खोखा भी सौंपा। पुलिस ने आरोपी के चाचा, पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ स्वतंत्र कुमार ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली है। इसकी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें