फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने तोड़ रेलवे फाटक, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एक तेज रफ्तार ट्रक ने रेलवे फाटक तोड़ दिया। गेटमैन ने बमुश्किल ट्रक चालक को पकड़ा। इससे रेलवे को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। गेट टूटने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब सात बजे ट्रेन संख्या 55305 को काशीपुर से रामनगर जाना था। इसके लिए महाराणा प्रताप चौक स्थित रेलवे गेट संख्या 39 बी को बंद कराने का संकेत मिला, जिसपर गेटमैन नवाब सिंह गेट बंद करने लगा। फाटक बंद होने से पहले जल्दी निकलने के चक्कर में तेज रफ्तार ट्रक (पीबी28एच4581) ने इलैक्ट्रिक बेरियर संख्या एक को टक्कर मार कर तोड़ दिया।

गेटमैन ने ट्रक चालक को पकड़कर कक्ष में बैठा लिया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने चालक मो. हनीफ पुत्र मो. अली निवासी ग्राम साहलीपुर कोतवाली जिला बिजनौर को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत किया और ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


ट्रेन को पास कराने के बाद बेरियर को खोलकर यातायात को सुचारु किया गया। आरपीएफ निरीक्षक ओपी मीणा ने बताया बेरियर टूटने से विभाग को साढ़े 21 हजार रुपये का नुकसान हुआ। चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर हल्द्वानी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें