फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या हादसा, गौरव की मौत को लेकर उलझी गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या या हादसा, गौरव की मौत को लेकर उलझी गुत्थी
विज्ञापन

काशीपुर।
सीमा सुरक्षा बल के एसआई गौरव सागर की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। गौरव सड़क हादसे का शिकार हुआ है अथवा उसकी हत्या हुई है। पुलिस इन दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के वरिष्ठ अधिकारी व एक स्टोन क्रेशर कर्मी से भी पूछताछ की।
ग्राम खड़कपुर देवीपुरा निवासी गौरव सागर पुत्र स्व. चरनजीत एसएसबी में एसआई पद पर तैनात थे। दीपावली पर घर आए गौरव 18 अक्तूबर की शाम अपने वरिष्ठ अधिकारी को मिठाई देने गए थे। उसी रात करीब साढ़े दस बजे वह कुंडेश्वरी रोड स्थित एक स्कूल के सामने बेहोशी की हालत में पड़े मिले। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में अंदरूनी चोट लगना बताया गया। मृतक का विसरा जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव की मां ने एसएसबी के अधिकारी पर हत्या का संदेह जताया है। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस को घटनास्थल से शिवनगर कालोनी निवासी शंकर का मोबाइल भी मिला है। पूछताछ में शंकर ने बताया कि वह कुंडेश्वरी स्थित आनंद स्टोन क्रशर से ड्यूटी कर लौट रहा था। उसे सिर्फ इतना याद है कि किसी बाइक चालक ने उसकी साइकिल को टक्कर मारी थी। उसके बाद वह बेहोश हो गया। होश में आने पर उसने खुद को अपने घर पाया। पुलिस सड़क दुघर्टना के पहलू को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है। शनिवार को भी पुलिस ने एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारी और स्टोन क्रशर कर्मी को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें