फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर फायर करने का एक आरोपी पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बदायूं (यूपी) में तैनात एक थानेदार के पुत्र पर फायरिंग करने के मामले में आईटीआई थाना पुलिस ने तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का दोनाली का तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन


श्यामपुरम कॉलोनी निवासी कुशलवीर चौधरी के पुत्र गौरव चौधरी ने आईटीआई पुलिस में तहरीर दी थी कि अलीगंज रोड निवासी तरुण गुज्जर ने फोन कर उसे चैती परिसर में बुलाया था। इस दौरान तरुण के साथ बरखेड़ा पांडे निवासी उदित शर्मा व ग्राम चतरपुर महुवाखेड़ागंज निवासी दीप सैनी भी पहुंचे थे। आरोप है कि तरुण, उदित और दीप ने उससे मारपीट की। विरोध करने पर तरुण ने दोनाली बंदूक निकालकर उस पर फायर झोंक दिया लेकिन वह बाल-बाल बच गया। तीनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आईटीआई पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शनिवार रात एक आरोपी तरुण गुज्जर को खोखराताल मंदिर रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का दोनाली तमंचा बरामद हुआ। एसओ कुलदीप सिंह अधिकारी ने बताया कि फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें