फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने दो युवकों के मोबाइल झपटे

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर/दिनेशपुर। आदर्श कॉलोनी निवासी आयुष पांडे बृहस्पतिवार सुबह अपनी बहन के साथ बाइक से किसी काम से बाजार जा रहा था। बालाजी द्वार के पास घर से फोन आने पर आयुष बाइक रोक कर फोन पर बात करने लगा। तभी बाइक सवार दो अज्ञात युवक फोन झपटकर फरार हो गए। उसने पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन


उधर, लोक विहार कॉलोनी रुद्रपुर निवासी चार्टेट अकाउंटेंट सरनजीत सिंह ने दिनेशपुर थाने में तहरीर सौंपी। कहा कि नौ सितंबर को वह अपनी बाइक (यूके06एएम3893) से घर लौट रहा था। दुर्गापुर गांव के पास जब वह बाइक रोककर फोन पर बात कर रहा था तो बाइक सवार तीन युवक मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें