काशीपुर। पैगा चौकी पुलिस ने 140 लीटर अवैध शराब बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पैगा चौकी प्रभारी नरेश पाल सिंह ने बताया कि होली के मद्देनजर अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए ग्राम बांसखेड़ी, शिवलालपुर अमरझंडा और खाइखेड़ा में अभियान चलाया गया।
इस दौरान ग्राम खाइखेड़ा में नहर किनारे शराब बनाने की भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया और हजारों लीटर लाहन नष्ट कर शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। टीम ने ग्राम खाइखेड़ा निवासी मंजीत सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर ट्यूब में भरकर छिपाई गई 100 लीटर अवैध शराब बरामद की है।
इसके अलावा ग्राम शिवलालपुर से महेश शर्मा पुत्र बांकेलाल शर्मा और ग्राम बांसखेड़ी से संदीप सिंह पुत्र करनैल सिंह को बीस-बीस लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।