फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नामजद सहित चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक नामजद सहित चार पर केस दर्ज
रुद्रपुर।
पंखा विवाद में युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने एक नामजद सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
ईश्वर कालोनी निवासी छोटू सिंह ने मलिक कालोनी में स्थित राजा इलेक्ट्रानिक्स में पंखा ठीक कराने के लिए दिया था। दुकानस्वामी साहब रजा उर्फ राजा निवासी आदर्श कालोनी वार्ड नंबर 14 ने कई दिन बाद भी पंखा नहीं सुधारा तो छोटू दुकान से पंखा उठा ले गया। इससे नाराज राजा शुक्रवार शाम अपने साथियों के साथ छोटू के घर पहुंच गया। दोनों पक्षों में तकरार के बाद मारपीट हुई तो बीचबचाव में छोटू का छोटा भाई मोनू सिंह भी पहुंच गया। आरोप है कि राजा के पिस्टल से चली गोली मोनू की जांघ में लग गई। इससे वह घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद से ही आरोपी पक्ष समझौते का दबाव डाल रहा है। सफल नहीं होने पर वे दूसरे पक्ष पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली भी पहुंच गए। आदर्श कालोनी चौकी इंचार्ज जीडी भट्ट ने बताया घायल के जीजा उमेश सिंह निवासी ईश्वर कालोनी की तहरीर पर साहब रजा उर्फ राजा निवासी आदर्श कालोनी और तीन अन्य के खिलाफ धारा 307, 323,504,506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। राजा को भूरारानी में आर्यन स्कूल के पीछे स्थित पॉपलर के खेत से पिस्टल समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पिस्टल को लाइसेंसी बता रहा है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें