फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंटर से चेक चोरी कर भुगतान लेने की कोशिश करते आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में बैंक के काउंटर से चेक चोरी कर भुगतान प्राप्त करने की कोशिश कर रहा एक व्यक्ति बैंक कर्मियों के हत्थे चढ़ गया। बैंक कर्मियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया गया कि आरोपी काशीपुर में दो अन्य बैंकों की शाखाओं से चेक चोरी कर 7.90 लाख रुपये का भुगतान प्राप्त कर चुका है।
विज्ञापन

माता मंदिर रोड स्थित रॉकी टेंट हाउस के स्वामी ने दिल्ली की एक फर्म को डेढ़ लाख रुपये का भुगतान जीएसटी के माध्यम से करने के लिए चेक कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक की शाखा में जमा कराया था। बैंक कर्मी ने फर्म के मैनेजर को आधे घंटे बाद ओटीपी नंबर ले जाने को कहा था। दोपहर करीब 12 बजे उक्त चेक काउंटर से गायब हो गया। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर एक व्यक्ति काउंटर से चेक चोरी करते देखा गया। कुछ ही देर में उक्त व्यक्ति चेक लेकर भुगतान के लिए बैंक के काउंटर पर पहुंच गया। उसने चेक पर लिखे योर सेल्फ को संशोधित कर जयदर सतकर कर दिया था। बैंक कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पकड़ा गए व्यक्ति ने खुद को पीलीभीत रहने वाला बता रहा है। इस गैंग में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की भी बात कही जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने पूर्व में काशीपुर में इस तरह की दो वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली है। बता दें कि जसपुर की पीएनबी शाखा समेत रुद्रपुर व अन्य शहरों में भी इस तरह की वारदातें हो चुकी है। फिलहाल मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें