फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ काटने पर डेढ़ लाख का जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। सुरई रेंज के बग्घा कंपार्ट 24 से काटे गए दो साल के पेड़ों के मामले में वन विभाग ने उत्तम विश्वास से डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। वहीं पेड़ काटने के मामले में एक वन वाचर की भूमिका संदिग्ध और तीन लोग फरार बताये जा रहे हैं।
विज्ञापन

उप प्रभागीय वनाधिकारी बाबू लाल ने बताया कि दस दिन पहले इंद्रपाल ने बंगाली कॉलोनी के चार और दो बाहर के मजदूर लगाकर साल के पेड़ काटे और इंद्रपाल की ट्रैक्टर ट्राली से लकड़ी ठिकाने लगा दी। उत्तम विश्वास ने अपना अपराध कबूला तो उससे डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। वन क्षेत्राधिकारी आरके मौर्य ने बताया कि इस मामले में लिप्त वन वाचर और पेड़ काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें