फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बस से टकराया प्राइवेट वाहन

Sat, 09 Feb 2019 12:36 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
स्कूली बस से टकराया प्राइवेट वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कप्तानगंज। बच्चों को स्कूल पहुंचाने जा रही बस में दिल्ली से बिहार जा रही प्राइवेट बस से पीछे से टक्कर लग गई। इससे स्कूल बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। इस हादसे में छह छात्र-छात्राओं समेत नौ लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


दुर्घटना शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में फोरलेन स्थित ककुआ रावत गांव के पास आरडी सरमाउंट स्कूल की बस बच्चों को बैठाने के लिए रुकी थी। इसी बीच दिल्ली से बिहार जा रही प्राइवेट बस ने पीछे से टक्कर मार दिया। इससे स्कूली बस अनियंत्रित होकर ब्रिकगार्ड तोड़ते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पेड़ से टकराकर रुकी। इससे स्कूली बस में सवार बच्चे चीख पुकार मचाने लगे। बच्चों का शोर सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों के सहयोग से चालक और बच्चों को बस से बाहर निकाला गया। लोग घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाने लगे। घायलों में चालक ब्रह्मदेव (50) निवासी गोपालपुर थाना नगर की हालत बिगड़ते देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिय। बच्चों को ज्यादा चोट नहीं लगने से उनका सीएचसी पर इलाज हुआ। हादसे की जानकारी पर अस्पताल पहुंचे अभिभावक इलाज के बाद बच्चों को अपने साथ घर ले गए। घायलों में उमेश वर्मा (10) पुत्र रामचन्द्र,  देवेंद्र कुमार (8) पुत्र देवकान्त, जगप्रकाश (6) पुत्र प्रेमचन्द, आदित्य वर्मा (8) पुत्र राम बोध, शिखा वर्मा (7) पुत्री रामचन्द्र वर्मा, रवींद्र (12) सभी बच्चे ग्राम महुआ लखनपुर, अंश दुबे (5) पुत्र धर्मदेव गोपालपुर थाना नगर के अलावा बस्ती जा रहे विजय कुमार (40) पुत्र रामलखन महुआ लखनपुर शामिल हैं। दुर्घटना की जानकारी होते ही कप्तानगंज थाना प्रभारी शतानंद पांडेय, सीओ हर्रैया राहुल पांडेय के अलावा एनएचआई की टीम भी पहुंची। उधर, प्राइवेट बस का चालक वाहन किनारे पर खड़ी कर भाग निकला। प्राइवेट बस को पुलिस ने कब्जे में लिया है। इस मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्राइवेट बस में सवार यात्री दूसरे संसाधनों से गंतव्य की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें