फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पर पांच लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। जसपुर निवासी शुभम कुमार और गूलरगोजी निवासी पूरन सिंह नगर पंचायत महुआडाबरा में पंजीकृत ठेकेदार हैं। दोनों का आरोप है कि जिले के एक भाजपा नेता ने अवस्थापना निधि की धनराशि सरकार से लाने के लिए विभागीय मंत्री के नाम पर पांच लाख रुपये यह कहकर ले लिए कि वह उन्हें निर्माण कार्य दिलाएंगे।
विज्ञापन


कई माह बीतने के बाद भी भाजपा नेता ने न तो धनराशि वापस की और न ही निर्माण कार्य दिलाया। बुधवार को दोनों ठेकेदार भाजपा कार्य समिति की बैठक में काशीपुर आए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के पास शिकायत लेकर पहुंचे।

यहां उन्होंने एक शिकायती पत्र सौंप भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया मामला उनकी संज्ञान में है। प्रार्थना पत्र मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें