फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर चालक का सिर फोड़कर 50 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। इंद्रा चौक स्थित पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल भरानेे आए एक कैंटर चालक के साथ बदमाशों ने मारपीट कर उसका सिर फोड़कर 50 हजार की नकदी और मोबाइल छीन लिया। चालक की तहरीर पर पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


भूत बंगला निवासी अली अहमद पुत्र चंदा कैंटर से कंपनियों का माल ढोने का काम करता है। अली के अनुुसार दो दिन पूर्व वह किसी कंपनी का सामान छोड़ने पटना (बिहार) गया था। देर शाम रुद्रपुर वापसी पर उसने घर जाने से पहले इंद्रा चौक स्थित पेट्रोल पंप से अपने कैंटर में तेल भराया और घर की ओर जाने लगा।

पंप के पास ही एक युवक के साथ उसकी किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस पर युवक ने अपने कुछ और साथियों को बुलाकर उसके साथ मारपीट कर उसकी जेब में रखी 50 हजार की नकदी और मोबाइल छीन लिया। मारपीट के दौरान एक आरोपी ने धारदार हथियार से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसका सिर फट गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। अली अहमद की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें