फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार चल रहे दो अपराधी गिरफ्तार

Thu, 18 Jan 2018 12:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
हत्या जैसे मामलों में वर्षों से फरार चल रहे दो अपराधियों को आदमपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने चेकिंग के दौरान घेरकर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस कर्मियों से बचने के तमाम प्रयास किए और पुलिस पर फायरिंग की। दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र की पुलिस मंगलवार की रात चीला के सामने बंदे के निकट वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच हत्या समेत विभिन्न मामलों में फरार थाना क्षेत्र के चीला गांव निवासी ठकुरी और पौरारा की मढ़ैया गांव निवासी नरेश आते दिखे। पुलिस कर्मियों ने दोनों को देखकर उनका पीछा किया तो दोनों भागने लगे और पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। बाद में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान उनके पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस, चाकू भी बरामद किया गया। 
बुधवार को मामले से पर्दाफाश करते हुए एसपी ने दोनो को जेल भेज दिया है। पकड़ा आरोपी ठकुरी हिस्ट्रीशीटर है। बीस वर्षों से हापुड़ जिले के हाफिजपुर में रहता था। हाल में ही अपने गांव आया था। वहीं, हत्या की वारदात को अंजाम दे चुका नरेश पंजाब में छिपकर रहता था। दोनों पर हत्या और चोरी जैसे मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें