फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को पहले पकड़वाया, फिर जुर्माना देकर छुड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शराबी पति की शिकायत करना पत्नी को महंगा पड़ा। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसका 81-पुलिस एक्ट में चालान कर दिया। पति को छुड़ाने के लिए उसे 250 रुपये जुर्माना भरना पड़ा।
विज्ञापन

मुरादाबाद के थाना भगतपुर के ग्राम बुढ़ानपुर निवासी धर्मेंद्र अपनी पत्नी भूरी और चार बच्चों के साथ काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित आकांक्षा गार्डन के पास रहता है। धर्मेंद्र को नशा करने की आदत है और कोई काम भी नहीं करता है। पत्नी घरों में काम करके जैसे-तैसे परिवार का गुजारा करती है। आरोप है कि नशे की हालत में पति अकसर उसे पीटता है।
मंगलवार रात भी पति ने उसके साथ मारपीट की। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। थोड़ी देर बाद ही पत्नी उसे छोड़ने के लिए पुलिस से गुहार लगाने लगी। पुलिस ने आरोपी का 81- पुलिस एक्ट में चालान कर दिया। पति को छुड़ाने के लिए उसे 250 रुपये चालान की रकम जमा करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें