काशीपुर। पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने एक व्यक्ति के घर में घुसकर डंडो से पिटाई कर परिवार को घायल कर दिया। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।
रविवार को ग्राम केशरी गणेशपुर निवासी अवतार सिंह ने कुंडा थाना में दी तहरीर में कहा कि शनिवार की रात वह घर में अपनी पत्नी और जसपुर निवासी साढ़ू परमजीत सिंह के साथ खाना खा रहा था। कहा कि पड़ोस में रहने वाले दो व्यक्ति घर में घुस आए। उन्होंने उनके साथ गाली गलौच की और डंडो से पिटाई कर दी।
उन लोगों ने उसकी पत्नी संदीप कौर और साढ़ू को भी घायल कर दिया। आरोप है कि उन्होंने उसकी पत्नी संदीप कौर के साथ अश्लील हरकत की और अभद्रता का प्रयास किया। शोर सुनकर पड़ोसियों ने उन्हें बचाया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल घटना की रिपोर्ट दर्ज हीं हुई थी।