जसपुर। शिक्षक ने एक युवक के खिलाफ फेसबुक पर अश्लील संदेश लिखने और वाट्स ऐप पर अश्लील संदेश भेजने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मौहल्ला जुलाहान निवासी सुमित चौहान ने कहा कि वह और उसकी पत्नी शिक्षक है।
मोहल्ला रहमखानी काशीपुर निवासी कपिल शर्मा पुत्र श्याम कुमार शर्मा बीते कई दिनों से फैसबुक पर अपनी नाम की आईडी से मेरे व मेरी पत्नी के नाम से बहुत गलत एवं गंदी भाषा में मैसेज कर रहा है।
मेरी फैमली के फोटो शेयर कर रहा है। जिससे समाज में मेरी व मेरी पत्नी की बदनामी हो रही है। पुलिस ने आईटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।