फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ पांच गिरफ्तार 

Sun, 28 Oct 2018 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोवंश संरक्षण स्क्वाएड की टीम ने बघौरी गांव में छापेमारी कर पांच कारोबारियों को प्रतिबंधित मांस के साथ धर दबोचा। मौके से 25 क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। इसके अलावा सात मवेशियों की खाल और पांच जिंदा मवेशी बरामद हुए। प्रतिबंधित मांस तस्करी में प्रयुक्त आठ बाइकों को भी जब्त कर लिया गया। पशु चिकित्साधिकारी ने बरामद मांस और खालों का परीक्षण कर जांच के लिए नमूने लिए। क्षेत्र में पहली बार भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद होने से हड़कंप मचा हुआ है। 

कुमाऊं परिक्षेत्र के बाजपुर से गोवंश संरक्षण स्क्वाएड टीम प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की मदद से बघौरी गांव पहुंची और एक घर में छापा मारा। टीम ने मौके से 25 क्विंटल प्रतिबंधित मांस पकड़ा। पुलिस ने आरोपी बघौरी गांव निवासी लतीफ अहमद, लईक, सफीक, सलीम और इमरान को धर दबोचा। जबकि लल्ला उर्फ नसीम, अतीक, सद्दीक, इकबाल, इकबाल, इलियास फरार हो गए। टीम प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से औजार मिले।
विज्ञापन



इसके अलावा सात मवेशियों की खालें बरामद हुईं। तस्करी में प्रयुक्त आठ बाइकों को भी जब्त कर लिया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने बरामद मांस का परीक्षण कर नमूने लिए। बताया कि नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। टीम प्रभारी ने बताया कि बरामद जिंदा पांच मवेशियों को श्रीकृष्ण प्रणामी महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट गोशाला के सुपुर्द किया गया है। पकड़े गए कारोबारियों के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। वहां एसआई अंबीराम आर्य, मनमोहन सिंह, शंकर सिंह, कांस्टेबल जीवन जोशी, जगपाल सिंह, दीपक कार्की, गणेश सत्याल, स्वरूप सिंह, नरेंद्र कुमार आदि थे। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें