फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन पूर्व मुक्खाफाल में डूबे किशोर का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के मुक्खा फाल में चार दिन पूर्व नहाते समय डूबे किशोर का शव शनिवार को मिल गया। ग्रामीणों ने शनिवार सुबह किशोर का शव मुक्खा फाल के दह में उतराया हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के परसिया निवासी प्रवीण विश्वकर्मा (15) पुत्र रामअवध विश्वकर्मा बुधवार को अपने कुछ साथियों के साथ मुक्खा फाल में नहाने गया था। नहाने के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ में नहा रहे साथी यह देखकर हतप्रभ रह गए और घटना की जानकारी प्रवीण के परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर मौके पर घोरावल पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से किशोर की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद दो दिनों तक किशोर की तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं चला। शनिवार को सुबह मुक्खा फाल की तरफ गए ग्रामीणों ने फाल में एक शव उतराया हुआ देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें