काशीपुर। कचहरी परिसर में मुकदमे की पैरवी के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मोहल्ला अल्ली खां निवासी अख्तर खान एडवोकेट का जनपद मुरादाबाद थाना ठाकुरद्वारा मोहल्ला फतेहउल्ला गंज निवासी नासिर व जाकिर आदि के साथ केस चल रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को दोनों पक्ष कचहरी परिसर में आपस में भिड़ गए। उनके बीच मारपीट, गाली गलौच हुई। कंट्रोल रूम की सूचना पर आईटीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
आईटीआई थाना प्रभारी कुलदीप अधिकारी ने बताया कि अख्तर खान की तहरीर पर फतेहउल्लागंज, ठाकुरद्वारा निवासी शर्बत अली, जाकिर हुसैन, नासिर हुसैन, फैजान और जिशान व पांच छह अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।