फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी ट्रक चालक ने तीन वाहनों को किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर में नशे में धुत होकर ट्रक चला रहे एक युवक ने नैैनीताल रोड किनारे खड़े तीन वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक चालक और परिचालक को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कैराना शामली यूपी निवासी मोहम्मद शादाब पेशे से ट्रक चालक है। सोमवार सुबह शादाब अपने परिचालक मुकेश के साथ ट्रक में सामान लेकर लालकुआं से हिमाचल प्रदेश जा रहा था। नैनीताल रोड स्थित फल मार्केट पहुंचने पर शादाब का ट्रक अनियंत्रित हो गया और ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी एक कार के साथ ही एक बाइक और ई-रिक्शा को अपनी चपेट में लेकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्रक के अनियंत्रित होने से सड़क पर अफरातफरी मची तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शादाब के साथ ही मुकेश को अपनी हिरासत में लेकर ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार घटना के दौरान शादाब और मुकेश नशे में धुत थे। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें