फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में आर्टिका कार न देने पर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जसपुर में कार और एक लाख रुपये न देने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला घास मंडी निवासी लीना राजपूत पुत्री लाखन सिंह ने कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में कहा कि आदेश कुमार पुत्र सुंदर लाल निवासी मोहल्ला बाबू दयाराम नगर कैलाश बाग कस्बा दिवियापुर जिला औरैया यूपी से एक वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था। आरोप है कि पति, ससुर, सास गुलाबो देवी, देवर गौरव, देवरानी निशा, ननद आदि ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें