फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहनों की भिड़ंत में डंपर का चालक-परिचालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में दो वाहनों की भिड़ंत में डंपर के चालक और क्लीनर गंभीर रुप से घायल हो गए। इस घटना में पुलिस द्वारा स्थापित किया गया स्ट्रीट पोल टूटने से तीन सीसीटीवी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
बुधवार देर रात करीब दो बजे ट्रक (पीबी-10/एफएफ 5191) काशीपुर से रुद्रपुर की ओर जा रहा था। चैती चौराहे पर कुंडेश्वरी की ओर से आ रहे डंपर (यूपी 21 बीएन/8886) से उक्त ट्रक की भिड़ंत हो गई। इससे चैती चौराहे पर पुलिस की ओर से लगाया गया स्ट्रीट पोल टूटकर गिर गया। इससे पोल पर लगे तीन सीसीटीवी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद डंपर के केबिन में फंसे चालक ग्राम हमीरपुर, भोजपुर (मुरादाबाद) निवासी राशिद को हाइड्रा की मदद से केबिन काटकर निकाला गया। उपचार के के बाद उसे रेफर कर दिया। वहीं डंपर के क्लीनर ग्राम दौलपुरी, थाना भगतपुर (मुरादाबाद) निवासी राजी को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि इस घटना के जिम्मेदार वाहन स्वामी से क्षतिग्रस्त हुए कैमरों की भरपाई के लिए कहा जाएगा। हादसे की तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें