रुद्रपुर। पंतनगर थाना क्षेत्र के टांडा जंगल में मंगलवार देर शाम को गश्त कर रहे वन विभाग के कर्मचारियों ने संजय वन से कुछ आगे सड़क किनारे स्थित झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पंतनगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन शव करीब तीन-चार दिन पुराना होने के कारण काफी सड़-गल गया था। इसके चलते शिनाख्त नहीं हो पाई।
पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 30 वर्ष लग रही है। मृतका के हाथों में सफेद रंग का साका होने से उसके मृतका बंगाली समाज के होने की संभावना जताई जा रही है। पंतनगर थाना प्रभारी संजय पाठक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में पूछताछ की जा रही है। सूचना पर एसपी सिटी देवेंद्र पींचा भी मौके पर पहुंचे।