रुद्रपुर। भूरारानी मार्ग पर मंगलवार को एक ट्रक ने निजी विद्यालय की वैन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वैन में सवार बच्चे बाल-बाल बच गये। ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है।
भूरारानी मार्ग स्थित एक निजी विद्यालय की वैन बच्चों को लेकर लौट रही थी। तभी पीछे से ट्रक (एचआर55जी1458) ने वैन को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वैन में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि कोई बच्चा घायल नहीं हुआ।
इस दौरान ट्रक चालक फरार हो गया। स्कूल प्रबंधन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर अभिभावकों को घटना की सूचना दी। अभिभावकों ने आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।