फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर में गंदगी फैलाई तो होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नगर निगम ने लक्ष्मीपुर माइनर और नालियों में मवेशियों का गोबर बहाने वाले 20 लोगों को चिह्नित किया है। इन सभी के खिलाफ गंदगी फैलाने का केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त केके मिश्र, तहसीलदार संजय कुमार और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कंवलजीत सिंह ने निगम कर्मियों के साथ मौका मुआयना किया। इस दौरान माइनर में गंदगी देख नगर आयुक्त भड़क गए। उन्होंने पशुपालकों को चिह्नित करने के निर्देश दिए।

टीम ने मोहल्ला काजीबाग में 17 और कटोराताल क्षेत्र में तीन पशु पालकों को चिह्नित किया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कंवलजीत सिंह ने बताया कि माइनर में गोबर बहाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें