फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के बैंक खाते से उड़ाई पंद्रह हजार की नगदी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। अज्ञात व्यक्ति ने एक अधिवक्ता के बैंक खाते से एटीएम द्वारा 15 हजार रुपये की रकम आहरित कर ली। मामले की प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एटीएम से ली गई सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शनिवार को मोहल्ला कटरामालियान निवासी अधिवक्ता कैलाश चंद्र प्रजापति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में खाता है। पत्नी ममता का स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह 28 अक्तूबर को माता मंदिर रोड स्थित एटीएम से रुपये निकालने गए था। एटीएम कक्ष में दो मशीनें थी। उसने एक मशीन में अपना एटीएम कार्ड लगाया, लेकिन मशीन नहीं चली।

जिस पर उन्होंने दूसरी एटीएम मशीन में कार्ड लगाकर दो हजार रुपये निकाल लिए। एटीएम कक्ष में खड़े एक व्यक्ति ने उसी समय दूसरी मशीन में अपना एटीएम कार्ड लगा दिया। उस समय एटीएम कक्ष में दो अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


कैलाश का कहना है कि 30 अक्तूबर को उसने कोर्ट परिसर में पीएनबी के एटीएम से दो हजार की नगदी और निकाली। इस दौरान पंद्रह हजार का बैलेंस कम पाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने माता मंदिर रोड स्थित पीएनबी के एटीएम की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें