काशीपुर में पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्ष की महिलाएं घायल हो गईं। दोनों ही पक्षों ने आईटीआई थाने में तहरीर दी है।
रविवार को हिम्मतपुर निवासी हेमंती देवी ने दी तहरीर में कहा कि उनकी पड़ोसी कमला देवी से नाली के पानी की निकासी को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान कमला के पुत्र, बहू और बहन ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। वहीं कमला ने दी तहरीर में कहा कि नाली के विवाद को लेकर उसकी हेमंती देवी से कहासुनी हो गई। हेमंती और उसके देवर ने उससे मारपीट की। पुलिस ने दोनों ही पक्षों की तहरीर रिसीव कर जांच शुरू कर दी है।