सड़क पर बिखरी मोरंग से फिसली बाइक, बीएसएफ जवान घायल
अमेठी। सड़क पर पड़ी मोरंग में फंस कर एक बाइक फिसल गई। बाइक गिरने से उस पर सवार बीएसएफ जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका भाई बाल-बाल बच गया।
मुसाफिरखाना क्षेत्र के उत्तरपाटी निवासी सौरभ कुमार सिंह बीएसएफ में तैनात हैं। शनिवार को सौरभ छुट्टी लेकर घर आ रहे थे। मुसाफिरखाना से वे अपने भाई सचिन के साथ बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में सड़क पर गिरी मोरंग के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। दुर्घटना में बीएसएफ के जवान सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके भाई बाल-बाल बच गए। सौरभ को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।