फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाताधारक से ओटीपी नंबर पूछकर खाते से उड़ाए एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। बैंक के कर्मचारी के नाम पर दो युवकों ने एक ग्राहक को एटीएम बंद होने की बात करते हुए उससे ओटीपी नंबर हासिल कर खाते से एक लाख उड़ा लिए। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कंजाबाग निवासी पुष्कर सिंह कोटिया को 27 नवंबर 2018 को दो नंबरों से फोन आया। उन्होंने स्वयं को स्टेट बैंक का कर्मचारी बताते हुए उसके बैंक खाते और एटीएम में गड़बड़ी होने की बात कहते हुए उसे ठीक करने की बात कही और ओटीपी नंबर पूछा। बैंक कर्मचारी समझते हुए कोटिया ने ओटीपी नंबर बता दिया। इसके बाद उसके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए, जिसका मेसेज आने पर कोटिया के होश उड़ गए। फोन करने वाले नंबरों का पता लगाने के बाद पुलिस ने पुष्कर सिंह की तहरीर पर खटीमा निवासी पंकज प्रसाद और फकीर बजनलेन हरोरा पश्चिम बंगाल निवासी रामकुमार प्रजापति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
----------
एटीएम का पिन पूछकर खाते से उड़ाए 15 हजार
काशीपुर। पक्काकोट निवासी सीमा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सोमवार सुबह उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बताते हुए उसका एटीएम कार्ड अपडेट करने की बात कहते हुए पिन नंबर पूछा, जो उसने बता दिया। महिला का कहना है कि कुछ देर बाद उसके बैंक ऑफ इंडिया स्थित खाते से 15 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर मेसेज आने से उसे इस बारे में जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बचत के नाम 40 हजार हड़पने का आरोप
खटीमा। सत्रहमील चौकी पुलिस को सौंपी तहरीर में कंचनपुरी निवासी सलमा ने कहा कि उसने एक बचत खाता खुुलवाया था, जिसका संचालक प्रतिदिन सौ रुपये जमा करने के लिए ले जाता था। एक साल में उसके खाते में करीब 40 हजार रुपये हो गए थे। अब पैसे की जरूरत पड़ी तो उसने कहा कि कंपनी भाग गई है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


खाताधारक से ओटीपी नंबर पूछकर खाते से उड़ाए एक लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें