फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर कोर्ट में पेश हुआ तिहाड़ जेल से आया लूट का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। लूट के एक मुकदमे के आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली पुलिस ने तिहाड़ जेल से यहां लाकर काशीपुर कोर्ट में पेश किया। पेशी के बाद दिल्ली पुलिस उसे लेकर लौट गई।
विज्ञापन


ग्राम बिचोला पन्ना, नितराऊ दिल्ली निवासी रवि उर्फ लंगड़ा काशीपुर में दर्ज लूट के मुकदमे में वांछित था। ग्राम ढकिया गुलाबो के प्रधानपति सुरेंद्र शर्मा ने कुछ माह पूर्व अपनी बेटी के गले से सोने की चेन लूटने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था।

केस की विवेचना कर रहे कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी खुशवंत सिंह को जांच में पता चला कि मामले में रवि की संलिप्तता है। वर्तमान में रवि डकैती के एक मुकदमे में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।
विज्ञापन


मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली पुलिस ने रवि उर्फ लंगड़ा को काशीपुर में दर्ज लूट के मुकदमे के सिलसिले में कोर्ट में पेश किया और फिर लौट गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें