फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने दी बीईओ को नौकरी नहीं करने देने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। खंड शिक्षा अधिकारी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया तो प्रधानाध्यापक गैरहाजिर मिले। इसकी रिपोर्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी को भेजने पर प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर हड़काया और ब्लॉक में नौकरी न करने देने की धमकी दी। खंड शिक्षा अधिकारी ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि वह मुख्य शिक्षा अधिकारी के आदेश पर विद्यालयों का शनिवार को औचक निरीक्षण करने गए थे। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाबरखेड़ा में प्रधानाध्यापक 9:30 बजे तक विद्यालय नहीं पहुंचे थे। उन्होंने निरीक्षण की रिपोर्ट मुख्य शिक्षा अधिकारी को भेज दी। सोमवार को वह 7:30 बजे जब अपने कार्यालय पहुंचे तब प्रधानाध्यापक आ धमका और धमकी दी। एसएसआई कमलेश भट्ट ने बताया घटना की जांच की जा रही है। घटना सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

जसपुर। विधायक ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई करने और खंड शिक्षा अधिकारी को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। विधायक आदेश चौहान ने जिलाधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी से ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


काशीपुर। सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई के स्तर को सुधारने के लिए बीईओ लगातार स्कूलों पर नजर बनाए हैं। बीईओ ने पांच विद्यालयों को निरीक्षण किया।
सोमवार को बीईओ आरएस नेगी ने शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया। टांडा उज्जैन रेलवे प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल, गिन्नी खेड़ा प्राथमिक विद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज बांसखेड़ा और फसियापुरा का निरीक्षण किया। विद्यालयों में खामियां तो नहीं मिली, लेकिन बच्चों की संख्या कम है। उन्होंने कहा राइंका बांसखेड़ा में स्थिति ठीकठाक थी।
उन्होंने प्रधानाध्यापक को आने वाले रिजल्ट को बेहतर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को पढ़ाने वाले विषयों की डायरी बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिन विद्यालयों में फर्नीचर, जलभराव और अन्य समस्याएं हैं, उन्हें सुधारने के लिए प्रधानाध्यापकों प्रक्रिया करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें