शैवव कुंज हिसार से लापता किशोरियां और किशोर सिरसा में मिले
सिरसा। शैवव कुंज हिसार से लापता हुए पांच नाबालिग सोमवार को सिरसा में बरामद कर लिए गए। सिरसा रेलवे पुलिस ने उक्त बच्चों को हिसार पुलिस के हवाले कर दिया है। ये बच्चे हिसार से रेलगाड़ी में सवार होकर सिरसा पहुंचे थे और रेलवे पार्क में बैठे हुए मिले।
हिसार स्थित चाइल्ड प्रोवाइड सरवाइल होम से तीन किशोरियां व दो किशोर गत दिवस फरार हो गए थे। हिसार पुलिस ने रेलवे पुलिस को इनकी फोटो भेजी थी, ताकि नाबालिगों की तलाश की जा सके। सोमवार सुबह कुछ नाबालिगों को रेलवे पार्क में काफी देर तक बैठे रहता देख किसी ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। रेलवे थाना के कार्यवाहक इंचार्ज धर्मपाल ने बताया कि सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस पार्क में पहुंची। हिसार पुलिस की तरफ से उपलब्ध करवाई फोटो से नाबालिगों का मिलान किया गया। फोटो से इनकी पहचान होने पर इसकी सूचना हिसार पुलिस को दी गई। रेलवे पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करने के उपरांत पांचों नाबालिगोें को हिसार पुलिस के हवाले कर दिया।