फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास लेकर लौट रही किशोरी से दुराचार का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। कुंडेश्वरी के ग्राम जगतपुर में घास लेकर लौट रही एक किशोरी के साथ दो युवकों ने दुराचार का प्रयास किया। आरोपियों ने बीच बचाव करने आए लोगों के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम ग्राम जगतपुरा में एक व्यक्ति की 14 वर्षीय पुत्री काटी गई घास की गठरी सिर पर लादकर घर लौट रही थी। गांव के बिरसा सिंह व परमजीत सिंह ने उक्त किशोरी को गन्ने के खेत में खींच लिया।

दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर गांव के ही प्रेमलाल, लीलाधर व राहुल आदि मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों के चंगुल से किशोरी को बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


जिस पर दोनों आरोपियों ने बीच बचाव करने आए लोगों से भी मारपीट की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इन लोगों ने अन्य ग्रामीणों की मदद से दोनों आरोपियों को मौके पर ही धर दबोचा। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इस मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ दुराचार के प्रयास, मारपीट व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें