रुद्रपुर। एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में बाजपुर तहसील में बैक डेट में किए गए 143 के मामलों की जांच के लिए एसआईटी ने शुक्रवार को चार काश्तकारों से पूछताछ की।
बता दें कि दो दिन पूर्व एसआईटी ने मुढ़ियामनी और मढ़ैयारत्ना के 10 काश्तकारों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। नोटिस के बाद शुक्रवार को एसआईटी ने मढ़ैयारत्ना के चार काश्तकारों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए।
जल्द ही एसआईटी अन्य काश्तकारों से भी पूछताछ करेगी। इधर, टीडीसी बीज घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने एफएसएल जांच रिपोर्ट लेने के लिए एफएसएल को रिमाइंडर भेजा है।
एक माह पूर्व एसआईटी ने टीडीसी बीज घोटाले में नामजद दो आरोपियों के हस्तलेख मिलान के लिए एफएसएल भेजा था।