काशीपुर। घर में घुसकर मारपीट, गाली गलौच करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो महिलाओं समेत परिवार के तीन लोगों को नामजद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मोहल्लावासियों ने कोतवाली में प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
मोहल्ला थाना साबिक निवासी नफीसा पत्नी एहसान ने कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में कहा कि मोहल्ले का एक परिवार काफी समय से सट्टे का धंधा करता है। इसके चलते मोहल्ले में आपराधिक तत्वों का आना-जाना लगा रहता है। 16 फरवरी की रात मोहल्ले की संजीदा और साहिबा पुत्री दिलशाद, उनकी भाभी मीना ने उसे और उसके भाई आमिर को जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को मोहल्ले के दर्जनों लोगों ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन किया। आरोप है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपी पीड़ित पक्ष को धमका रहे हैं। उन्होंने कोतवाली में नारेबाजी करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वहां मो. आरिफ, तनवीर आलम, राहुल, असलम, हनीफ, इरशाद, इमरान, आलम, शाहजहां, हनीफा, नफीसा, नसरीन आदि थे।