फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी तरीके से जाति प्रमाण पत्र लगाने पर शिक्षिका निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। फर्जी तरीके से अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति पाने के मामले में शिक्षा विभाग ने गदरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। शिक्षिका की ओर से पक्ष रखे जाने तक उन्हें उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय गदरपुर से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसंतीपुर गदरपुर में तैनात जिला कैडर की शिक्षिका काकुली मंडल के खिलाफ वर्ष 2017 में फर्जी तरीके से जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति पाने की एसआईटी में जांच चल रही थी। शिक्षिका पर अनुसूचित जाति की श्रेणी में न आने के बावजूद नियुक्ति पाने का आरोप था। एसआईटी ने जांच में शिक्षिका की जाति के अनुसूचित जाति के श्रेणी में न आने की पुष्टि की है। एसआईटी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के आदेश पर शिक्षा विभाग ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।

शिक्षिका को अपना पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। इस अवधि तक शिक्षिका को उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय गदरपुर से संबद्ध कर दिया गया है। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है। जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) रवि मेहता ने बताया कि शिक्षिका अनुसूचित जाति की श्रेणी में नहीं आती है। प्रथम दृष्टया जाति प्रमाण पत्र की जांच के बाद आरोप पुष्ट होने पर शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक एसआईटी के निशाने पर
रुद्रपुर। जिले में वर्ष 2012 के बाद नियुक्त प्राथमिक शिक्षक एसआईटी के निशाने हैं। एसआईटी जिले में तैनात प्राथमिक शिक्षकों के दस्तावेजों की लगातार जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों की नियुक्ति शुरू होने के बाद नियुक्तियों में गड़बड़ी की आशंका बढ़ गई हैं। एसआईटी को अपनी ई-मेल पर लगातार शिक्षकों की नियुक्तियों से संबंधित शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें