फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल नंबर नही देने पर घर में घुसकर की युवती से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मोबाइल नंबर देने से इंकार करने पर एक मनचले ने युवती के घर में घुसकर उससे व उसकी बहन के साथ अभद्रता की। युवती का आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी को चौकी बुलाया, लेकिन कोई कार्रवाई किए बगैर ही छोड़ दिया। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन


आवास-विकास कालोनी निवासी दो बहनें बृहस्पतिवार की दोपहर कोतवाली पहुंची। उनमें से एक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बुधवार की रात करीब दस बजे वह मेडिकल स्टोर से दवा लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में एक युवक ने उससे मोबाइल नंबर मांगा। मना करने पर उक्त युवक पीछा करते हुए उसके घर तक आ पहुंचा।

आरोप है कि उक्त युवक ने घर में घुसकर दोस्ती करने के लिए उससे मोबाइल नंबर मांगा। मना करने पर उसने दोनों बहनों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। शोर मचाने पर वह फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित युवती को टांडा उज्जैन चौकी भेज दिया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को चौकी बुलाया, लेकिन कोई कार्रवाई किए बगैर छोड़ दिया। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें