फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भ में बेटा न होने पत्नी की हत्या का प्रयास, आरोपी ससुर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भ में बेटा न होने पर पत्नी की हत्या का प्रयास, ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन

- पहले भी भ्रूण परीक्षण के बाद पीड़िता का जबरन कराया गर्भपात

काशीपुर।
विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर चाकू से गला रेतने के प्रयास का आरोप लगाया। कहा कि गर्भस्थ शिशु लड़की होने पर वे उसे मार डालना चाहते थे, उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। स्योहरा (बिजनौर) पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर काशीपुर में दबिश दी और नामजद ससुर को धर दबोचा।

स्योहरा (बिजनौर) के मोहल्ला हिंदू चौधरियान निवासी घनश्याम सिंह तामेर की पुत्री विनीता का विवाह तीन साल पहले काशीपुर के मोहल्ला कटरामालियान निवासी रामवीर के पुत्र कृष्णगोपाल उर्फ लल्लू से हुआ था। विनीता का आरोप है कि उसका पति नशे का आदी है और झाड़फूंक में विश्वास रखता है। गर्भवती होने पर पति ने उसके गर्भ में पल रहे भ्रूण का लिंग परीक्षण कराया और जबरन उसका गर्भपात करा दिया। गर्भवती होने पर इस बार भी उसने भ्रूण का लिंग परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रूण के कन्या होने पर वह उससे नाराज रहने लगा। पति कृष्णगोपाल, सास कुसुम, ससुर रामवीर, ननद सोनिया, ननदोई चंद्रशेखर ने उसे लात-घूसों से पीटा। आरोप है कि पति ने धारदार चाकू से उसका गला रेतने का प्रयास किया। किसी तरह वह बचकर भागी। स्योहारा पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ घरेलू हिंसा और जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार को स्योहारा थाने के उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर आरोपी ससुर रामवीर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पति कृष्णगोपाल समेत अन्य पुलिस के हत्थे नही चढ़ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें