फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की योजना बनाते तीन गिरफ्तार, सात मोबाइल भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में चोरी की योजना बनाते यूपी के तीन युवकों को थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन पानी रोड से गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर पकड़े गये युवकों से विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किये गये सात मोबाइल और एक चाकू भी बरामद हुआ है। पकड़े गये युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस उनसे बरामद मोबाइल फोन के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी एमपी सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि तीनपानी क्षेत्र के चंद्रलेखा मैदान के पास तीन अज्ञात युवक चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर एमपी सिंह ने क्षेत्र में घेराबंदी कर तीन युवकों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर युवकों के पास से सात मोबाइल एक चाकू, चाबी का गुच्छा और नकबपाना बरामद हुआ।

इसके आधार पर एमपी सिंह तीनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आए। यहां पूछताछ में पकड़ गये युवकों ने अपना नाम ग्राम बंजरिया थाना शीशगढ़ जिला बरेली निवासी सूरजपाल, बब्बू निवासी ग्राम तकिया ढूरी थाना शीशगढ़ जिला बरेली और चकिया भैंसा थाना अमरिया जिला पीलीभीत यूपी निवासी मुुकेश कुमार बताया है। तीनों ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में ही किराये पर कमरा लेकर लोगों के घरों में चोरी का काम करते थे। और बरामद मोबाइलों को भी उन्होंने ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के घरों से ही चुराया था।
विज्ञापन


एमपी सिंह ने बताया कि पकड़े गये चोरों में से सूरजपाल ने अपने साथी विशेष कुमार के साथ मिलकर 9 जून को फुटबाल मैदान के पास रहने वाले गुड्डू वर्मा के घर से मोबाइल और नगदी चुराई थी। विशेष कुमार को पकड़कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। जबकि घटना के बाद सूरजपाल फरार चल रहा था। मुकेश के खिलाफ भी थाना रुद्रपुर में आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

फिलहाल पकड़े गये तीनों चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल के लिए रवाना कर दिया गया है। बरामद मोबाइल फोन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। चोरों को पकड़ने वाली टीम में एसआई जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल किशोर गिरी, नीरज शुक्ला, जगमोहन, उमेश पंत, मनमोहन और हर्षवर्धन पंत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें