खटीमा। नगर के मुख्य चौराहे पर दिन में हुई चेन स्नेेचिंग के मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है। कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
बीते दो-तीन दिनों से नगर के मुख्य चौराहे पर चेन स्नेचिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। आदर्श कालोनी निवासी भूपाल सिंह ने कहा कि 14 मई को वह अपनी पत्नी माधवी देवी के साथ रामनगर में एक नामकरण में शामिल होने जा रहे थे।
वह सुबह करीब सवा छह बजे जैसे ही मुख्य चौराहे पर पहुंचे तभी बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसकी पत्नी के गले से डेढ़ तोला सोने का मंगलसूत्र खींचा, जिसमें लॉकेट और दो सोने के दाने वहीं गिर गए और शेष लॉकेट बदमाश झपट कर लूट ले गए।
पुलिस से बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि मामले में संदिग्ध बदमाशों की तलाश की जा रही है। साथ ही रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।