फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76 हजार रूपये मूल्य का मैंथा आयल हड़पा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। अच्छे दाम दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने करीब 76 हजार रुपये का मैंथा तेल ठग लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


आईटीआई थाना क्षेत्र के जसपुर खुर्द निवासी हरिओम ने दी तहरीर में कहा कि मार्च 2018 में उसके पास कुंडेश्वरी, पच्चावाला निवासी एक व्यक्ति आया। उसने मैंथा तेल की डिमांड करते हुए महंगे दामों का ऑफर दिया।

इस पर उसने जनपद रामपुर की चौखंडी मंडी से 76 हजार रुपये का तेल खरीदकर जमा कर लिया। 16 मार्च 2018 को उक्त व्यक्ति उसके घर आया और महंगे दामों पर बेचने की बात कहकर मैंथा तेल से भरी केनें अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रकम मांगने पर उसने एक माह बाद मुनाफे की रकम समेत भुगतान देने की बात कही। एक माह बाद जब वह और उसका पुत्र आरोपी के घर मैंथा तेल का भुगतान लेने गए तो उसने मना कर दिया। आरोप है कि उसने पिता-पुत्र को मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें