काशीपुर। पति और देवर ने महिला से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। ग्राम टनडोला भगतपुर मुरादाबाद निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसका विवाह दो वर्ष पूर्व मोहल्ला चौहनान पट्टी जसपुर निवासी युवक के साथ हुआ था।
कुछ समय बाद पति व देवर दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि बीती 25 मई की रात शराब के नशे में धुत पति व देवर ने उससे मारपीट की और घर से निकाल दिया। उसने काशीपुर रेलवे स्टेशन पर रात गुजारी। बताया कि पति उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है।
महिला का आरोप है कि देवर फोन पर उसे घर आने पर 20 हजार रुपये लाने की धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।