बाजपुर में फौजी कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में माइक चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोप है कि शनिवार को गांव फौजी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब में घुसकर एक चोर महत्वपूर्ण सामान को इधर उधर कर दिया।
चोरी की घटना के बाद लोगों ने पुलिस से कहा कि आरोपी ने गुरुद्वारे की अलमारी से एक माइक चुराया और उन्होंने कहा कि आरोपी की सीसीटीवी में तस्वीरें कैद हो गईं, जिसके फुटेज उन्होंने पुलिस को सौंपे। सिख समाज के लोगों ने कोतवाल से गुरुद्वारा साहिब में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही कहा कि आए दिन धर्मस्थलों पर चोरी की वारदात हो रही है। कोतवाल जीबी जोशी ने बताया कि एक युवक से पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।