फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सोमवार शाम ग्राम परमानंदपुर निवासी गुलफाम (19) पुत्र मुख्त्यार किसी काम से काशीपुर बाजार आया था। शाम को घर लौटते समय रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार की दोपहर घायल गुलफाम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें