काशीपुर। एक विवाहिता ने अपने पति, देवर व देवरानी के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
काशीपुर निवासी विनिता ने कहा है कि उसका विवाह 8 दिसंबर 2016 को सुल्तानपुर पट्टी के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी जसवंत सिंह के साथ हुआ था। शादी के समय उसके मायके वालों ने चार लाख रुपये की एफडी, एक मोटरसाइकिल व कीमती सामान समेत करीब 12 लाख रुपये के उपहार दिए थे। पति और देवर आदि उससे दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।
इसे लेकर वह मारपीट करते है। 16 दिसंबर 2017 को इन तीनों ने दो लाख रुपये न लाने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। महिला हेल्प लाइन में काउंसिलिंग के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर उसके पति जसंवत, देवर रवि व देवरानी आशा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।