काशीपुर के ऊर्जा निगम के एसडीओ के नेतृत्व में चेकिंग टीम ने अभियान चलाकर सात लोगों को विद्युत मापक से पहले कट लगाकर बिजली चोरी करते पकड़ लिया। टीम ने कुंडा थाने में सभी सात लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
शनिवार को ऊर्जा निगम के एसडीओ मदनलाल, जेई सुनील कुमार और लाइनमैन मोहम्मद याकूब ने छापा मारकर ग्राम नवलपुर निवासी सुक्खी, पंकज, दुर्गापुर निवासी हरवंश, किशनलाल, गढ़ीनेगी निवासी सुखिया, सुमन ग्रोवर और रमेश के घरों में मापक से पहले कट लगाकर बिजली चोरी होना पाई गई। कुंडा थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।