फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिपुरी। नगला चौराहे पर वाहन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


नगला बाईपास निवासी लक्ष्मण सिंह परिहार (35) पुत्र बलवंत सिंह परिहार मंगलवार तड़के हल्द्वानी-किच्छा मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पंतनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव उठाकर घर ले जाने लगे। इस पर पंतनगर पुलिस से उनकी तीखी झड़प भी हुई। करीब दो घंटे बाद पुलिस और कुछ स्थानीय लोगों के समझाने पर परिजन पोस्टमार्टम कराने पर राजी हुए।
विज्ञापन


उसके बाद पंतनगर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेजा। लक्ष्मण मजदूरी करता था। उसके घर में पत्नी और दो बच्चे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें