जसपुर में ग्राम निजामगढ़ में सीसीटीवी लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने ग्राम प्रधान पति और राशन कोटेदार समेत दोनों पक्षों के नौ लोगों का शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
ग्राम पतरामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज बसंत पंत ने बताया कि ग्राम निजामगढ़ में एक व्यक्ति राशन कोटा धारक मो. उमर के घर के सामने सीसीटीवी लगा रहा था। कोटेदार ने यह समझा कि ग्राम प्रधान पति उसकी हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए कैमरा लगवा रहा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पुलिस ने ग्राम प्रधान पति मो. सरफराज, शराफत हुसैन, मो. सलीम, मो. आदिल, शमी अहमद और राशन कोटेदार मो. उमर, मो. उस्मान, अली जान, शाहरुख को गिरफ्तार किया है।